जीवन शैली और योग (Yoga and Life Style)

by Acharya Shashikant · 1 comment

जब योग को हम अपनी दिनचर्या में अपना लेते हैं तो योग तन, मन को स्वस्थ रखता है एवं आत्मिक संतुष्टि देता है एवं इससे हमारी जीवन शैली और दृष्टिकोण से भी प्रभावित होता है.

जिस प्रकार योग का हमारे जीवन शैली पर प्रभाव होता है उसी प्रकार जीवन शैली का भी योग पर असर होता है.देखा जाए तो योग और जीवनशैली के बीच काफी निकट का सम्बन्ध है यानी दोनों एक दूसरे से काफी हद तक जुड़े हुए हैं.जीवन शैली और योग के मध्य सम्बन्धों पर बात करें.

दैनिक जीवन में योग (Yoga in everyday Life)

योग सभी उम्र के स्त्री और पुरूषों के लिए फायदेमंद है.जब योग को हम अपनी दिनचर्या यानी जीवन शैली में अपना लेते हैं तो योग तन, मन को स्वस्थ रखता है एवं आत्मिक संतुष्टि प्रदान करता है.योग केवल अभ्यास तक सीमित नहीं है.यह जीवन शैली और हमारे देखने के दृष्टिकोण से भी प्रभावित होता है.दैनिक जीवन में हम विभिन्न सम्बन्धों के बीच किस प्रकार संतुलन बनाते हैं एवं हमारा खान पान और स्वस्थ्य भी योग पर प्रभाव डालता है.

योग और खान पान

योग में खान पान महत्वपूर्ण स्थान रखता है.योग करने वाले को खान पान का ध्यान रखना चाहिए.स्वस्थ और संतुलित आहार लेना चाहिए.अपने आहार में ऐसी चीज़ों को शामिल करना चाहिए जिनमें पोषक तत्व मौजूद हों.अत्यधिक तैलीय और भुने हुए खाद्य पदार्थों का सेवन कम करना चाहिए.हरी ताजी सब्जियां, ताजे फल, दूध और दूध से बने पदार्थ, एवं अनाज और उनमें पाये जाने वाले तत्व लाभदायक होते हैं. योग एक प्रकार की साधना है.योग साधक को तन मन में उत्तेजना जगाने वाले खाद्य पदार्थों से परहेज रखना चाहिए.कैफिन, शराब और अन्य नशीले पदार्थों से योग साधक को दूरी बनाए रखना चाहिए.

दिनचर्या में योगाभ्यास (Yoga in routine work)

योग की क्रियाओं को नियमित रूप से अपनी दिनचर्या में शामिल करने से योग आदत बन जाता है.योग मुद्रा, ध्यान और आत्मिक शांति से स्वास्थ्य पर गुणात्मक प्रभाव पड़ता है.तन मन की शक्ति बढ़ती है एवं कार्यात्मक उर्जा का भी विकास होता है.दैनिक जीवन में योग का लाभ प्राप्त करने के लिए योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए.जीवन शैली में योग के जुड़ने से कई प्रकार के लाभ दिखने लगते हैं.

{ 1 comment… read it below or add one }

rajesh devaliya November 4, 2011 at 5:15 pm

healthy life ke liye Yoga aaj ki aavasyakta hai ,yoga or excerse kiriyaun na kewal jeewan mai utsah paida karti hai balki hame jiwan jeene ka eak najariya bhi deti hai. attempted of yogabani is very good

Reply

Leave a Comment

Previous post:

Next post: