
सावधानियों का ख्याल रखकर योग किया जाए तो योग हर प्रकार से लाभप्रद होता है. एसा कीजिये कि योग भी सहज जीवन का हिस्सा बन जाए
योग का सम्बन्ध न केवल शरीर और मन से है बल्कि यह आत्मा से भी सम्बन्धित है. योग का पूर्ण लाभ प्राप्त करने के लिए कुछ विशेष सावधानियों की जरूरत होती है. सावधानियों का ख्याल रखकर योग किया जाए तो योग हर प्रकार से लाभप्रद होता है. योग सम्बन्धी इन्हीं खास बातों का जिक्र यहां प्रस्तुत है.
योग के लिए मन स्थिति (Yoga and positive attitude)
किसी भी कार्य में सकारात्मक मन स्थिति होने से गुणात्मक परिणाम मिलता है. योग के साथ भी यही बात लागू होता है. योग शुरू करने से पहले अपने मन से नकारात्मक विचारों को दूर कर लेना चाहिए. जब योग के लिए आप तैयार हों तो सबसे पहले लक्ष्य तय कर लेना चाहिए कि मुझे कहां तक पहुंचना है. लक्ष्य को हासिल करने के लिए उतावलापन नहीं दिखाना चाहिए. धीरे धीरे अभ्यास से लक्ष्य को हासिल करने की चेष्टा करनी चाहिए. योग आरम्भ करने से पहले एक नोट बुक तैयार कर लेना चाहिए जिसमें प्रतिदिन के अनुभव, विचारों एवं योगाभ्यास की सफलताओं को लिखना चाहिए.
योग के लिए समय (When should I practice Yoga?)
हम सभी ने महसूस किया होगा कि जिन चीज़ों को नियमित एक नियत समय पर किया जाता है वह आदत में शामिल हो जाता है. जब कोई चीज़ आदत बन जाती है तो वह जीवन का हिस्सा बन जाता है और सहज लगने लगता है. योग भी सहज जीवन का हिस्सा बन जाए इसके लिए आपको अपनी सुविधा के अनुसार एक निश्चित समय तय कर लेना चाहिए ताकि नियत समय पर आप योग कर पाएं. यह समय आपकी सुविधा के अनुसार कुछ भी हो सकता है.
योगाभ्यास शुरू करते समय शुरू में कुछ हल्के फुल्के योग करना चाहिए. प्रारम्भ में अधिक समय तक योग न भी करें तो कोई बात नहीं. योगाभ्यास के क्रम में धीरे धीरे समय बढ़ाते जाना चाहिए और नियमित 45-90 मिनट तक योग करना चाहिए. अगर किसी दिन समय की कमी हो तो कुछ मिनट योग करने से भी काम चल जाता है और आपको योग का पूरा लाभ मिलता है. ध्यान देने वाली बात है समय से अधिक रूचि और योग के प्रति सकारात्मक विचार विशेष महत्व रखता है.
योग और भोजन (Should I eat before I practice Yoga?)
योग और खान पान के बीच तालमेल जरूरी है. योग कभी भी खाना खाने के तुरंत बाद नहीं करना चाहिए. योग हमेशा खाली पेट करना चाहिए. अगर आपने भर पेट खाना खाया है तो कम से कम दो से तीन घंटे के बाद योग करना चाहिए. अगर आपने गरिष्ठ भोजन (Heavy Diet) किया है तो भोजन पच जाने के बाद योग करना चाहिए. गरिष्ठ भोजन पचने में समय लगता है. योगाभ्यास से पहले चाय, कॉफी, सिगरेट, शराब आदि का सेवन नहीं करना चाहिए.
{ 2 comments… read them below or add one }
i read in yoga tips, i like yoga,
thanks.
dayal singh
very good