
कोणासन बैठकर किया जाने वाला योग है.इस आसन मे आगे की ओर झुकना होता है.कमर, रीढ़ की हड्डियां, छाती और हिप्स इस योग मुद्रा में विशेष रूप से भाग लेते है.इन अंगों में मौजूद तनाव को दूर करने के लिए इस योग का अभ्यास करना लाभप्रद होता है.
कोणासन के लाभ – Benefits of Konasana Yoga
कोणासन जंघाओं में मौजूद तनाव को दूर करके इनमें लचीलापन लाता है.यह जंघाओं के नीचे के नसो के लिए भी अच्छा व्यायाम होता है.इस योग मुद्रा का अभ्यास मानसिक तनाव को कम करके मन की शांति प्रदान करता है.
कोणासन अवस्था – Konasana Yoga Posture and Technique
इस योग मुद्रा में जब आप आगे की ओर झुकते हैं तो आमतौर पर शरीर का पार्श्व भाग गोल नज़र आने लगता है.अभ्यास के दौरान पीठ गोल नहीं हो इसके लिए हिप्स से आगे की ओर झुकना चाहिए.इस क्रिया में रीढ की हड्डियों को सीधा रखकर जितना संभव हो आगे की ओर झुकना चाहिए.पैरो को बिल्कुल सीधा जमीन से टिकाए रखना चाहिए.घुटनों को सहज और सामान्य रखना चाहिए.प्रत्येक श्वास प्रश्वास के साथ शरीर को हल्का महसूस करना चाहिए.
सावधानी
जब घुटनों में तकलीफ हो अथवा हिप्स में कष्ट हो उस दौरान इस योग का अभ्यास नहीं करना चाहिए.
योग क्रिया - Konasana Yoga Step by Step
- स्टेप 1पलथी लगाकर बैठें.
- स्टेप 2 जितना हो सके पैरों को फैलाएं और रीढ की हड्डियों को सीधा रखें.
- स्टेप 3 अपनी जंघाओं को ज़मीन की ओर दबाएं.
- स्टेप 4 सांस लेते हुए हाथों को ऊपर उठाएं.
- स्टेप 5 सांस छोड़ते हुए हाथां को दोनों पैरा के बीच झुकाएं.
- स्टेप 6 इस मुद्रा में 15 सेकेंड से 1 मिनट तक बने रहें.
- स्टेप 7 सांस लेते हुए सामान्य स्थिति में लौट आएं.
{ 1 comment… read it below or add one }
Sir/Madem,
Muje Slip disc he muje kamar dard to nahi ho raha he par muje khade hone aur chalne me leg me bahut dard hota he beth jata hu to thik lagta he, me konsa yoga karu please bataye me bahut pareshan hu
Thanks
DILIP AHUJA
INDORE (M.P.)
Mob. 09977000085