ताडासन योग – Tadasana Yoga Posture and Technique Step by Step

by Acharya Shashikant · 0 comments

ताड़ासन का अभ्यास खड़ा होकर किया जाता है. खड़े होकर जिन योग मुद्राओं का अभ्यास किया जाता है उनका अभ्यास ताडासन के बाद किया जाए तो अभ्यास में सहुलियत होती है. इस मुद्रा के लाभ, इसकी अवस्था एवं योग क्रिया को आइये देखें.

ताड़ासन का अभ्यास खड़ा होकर किया जाता है.  खड़े होकर जिन योग मुद्राओं का अभ्यास किया जाता है उनका अभ्यास ताडासन के बाद किया जाए तो अभ्यास में सहुलियत होती है. इस मुद्रा के लाभ,  इसकी अवस्था एवं योग क्रिया को आइये देखें.

ताडासन के लाभ – Benefits of Tadasana Yoga
ताडासन के अभ्यास से शरीर सुडौल रहता है. इस योग से शरीर में संतुलन और दृढ़ता आती है.  खड़े होकर जब आप योग मुद्रा का अभ्यास करते हैं तो पहले इस योग का अभ्यास करना चाहिए इससे अन्य योग मुद्राओं को करने के लिए शरीर में पर्याप्त संतुलन और लचीलापन आ जाता है.

ताडासन अवस्था – Tadasana Yoga Posture and Technique
इस योग मु्द्रा को करते समय शरीर बिलकुल सीधा होना चाहिए.  सिर, गर्दन और मेरूदंड एक समान स्थिति में लम्बवत होना चाहिए.  कमर के नीचे का हिस्सा ज़मीन की ओर दृढ़ता के साथ लगा होना चाहिए.  कमर से ऊपर का भाग सामान्य और सहज होना चाहिए.  इस योग मुद्रा का अभ्यास आराम से धीरे धीरे करना चाहिए.  योग मुद्रा के दौरान गहरी सांस लेते रहना चाहिए.

योग क्रिया – Tadasana Yoga Step by Step

  • स्टेप 1 सीधा तन कर खड़े हो जाएं.
  • स्टेप 2 गहरी सांस लेते हुए पैरों की उंगलियो को फैलाएं और पैरों को ज़मीन पर दृढ़ता के साथ रखें.
  • स्टेप 3 उंगलियों को आरामदायक स्थिति में लाएं और शरीर का वजन तलवों पर डालें.
  • स्टेप 4 कंधों को आराम की मुद्रा में रखें और बाहों को शरीर से लगाए हुए सीधा रखें
  • स्टेप 5 सिर को छत की ओर सीधा रखें और सामने देखें.
  • स्टेप 6 इस मुद्रा में 30 सेकेण्ड से 1 मिनट तक बने रहें.

Leave a Comment

Previous post:

Next post: