वीरभद्र आसन -Virabhadrasana I (Warrior Pose I) Posture and Technique Step by Step

by Acharya Shashikant · 0 comments

वीरभद्र आसन अपने नामानुसार शरीर को शक्ति और दृढ़ता प्रदान करने वाला व्यायाम है.इस मुद्रा के अभ्यास से आत्मविश्वास एवं शक्ति का संचार होता है.पैर, बांहें एवं कंधे मूल रूप से इस योग में भाग लेते हैं.इस योग का अभ्यास किस प्रकार करना चाहिए.इस योग से क्या लाभ होता है एवं इसकी अवस्था कैसी होनी चाहिए इस विषय पर आइये बात करते हैं.

वीरभद्र आसन के लाभ – Benefits of Virabhadrasana Yoga
वीरभद्र आसन की प्रथम मुद्रा के अभ्यास से पैरों में दृढ़ता आती है.जिनके पैरों में कम्पन महसूस होता है उनके लिए यह बहुत ही लाभप्रद होता है.वीरभद्र आसन से बाहों एवं कंधों में खींचाव होता है साथ ही छाती भी फैलती है जिससे फेफड़ों के लिए भी यह आसन लाभप्रद होता है.इस योग से अंगों में संतुलन और सहनशीलता भी बढ़ती है.

वीरभद्र आसन अवस्था
– Virabhadrasana Yoga Posture and Techique
इस आसन का अभ्यास करते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि सिर, घुटने और हिप्स एक स्थिति में हों.जब आप योग की मुद्रा में होते हैं उस समय शरीर को हल्का और सहज रखना चाहिए.पैरों को ज़मीन से लगाए रखना चाहिए जिससे पैरों पर शरीर का संतलन बना रहे.अगर इस स्थिति में आपको सतुलन बनाये रखना कठिन लगे तो आप अपने पीछले पैर को थोड़ा आगे की ओर घुमा सकते हैं.अभ्यास के दौरान अगर कमर में तनाव महसूस हो तो शरीर के ऊपरी भाग को मुड़े हुए पैर की ओर कुछ झुका सकते हैं.

सावधानी

जिस समय आपके घुटनों, हिप्स, कमर और कंधों में परेशानी हो उस समय इस योग का अभ्यास नहीं करना चाहिए.

योग क्रिया - Virabhadrasana Yoga Step by Step

  • स्टेप 1 सीधा तन कर खड़े हो जाएं.
  • स्टेप 2 अपने दाएं पैर को 2 से 4 फीट आगे ले जाएं.
  • स्टेप 3 दाएं घुटने को हल्के से मोड़ें.इस अवस्था में बायां पैर सीधा और तलवा ज़मीन से लगा होना चाहिए.
  • स्टेप 4 गहरी सांस लेते हुए दोनों हाथों को छत की दिशा में सीधा ले जाएं.इस स्थिति में दोनों हथेलियां एक दूसरे के सामने हों.
  • स्टेप 5 कंधों को आरामदायक स्थिति में रखें.दोनों कंधे कान से कुछ दूर होने चाहिए.
  • स्टेप 6 सिर को सीधा रखें और सामने देखें.
  • स्टेप 7 इस मुद्रा में 15 सेकेण्ड से 1 मिनट तक बने रहें.
  • स्टेप 8 सांस छोड़ते हुए वापस सामान्य स्थिति में लौट आएं.

Leave a Comment

Previous post:

Next post: