अर्ध सालभ आसन – Ardha Salabhasana Yoga Posture and Technique Step by Step

by Acharya Shashikant · 0 comments

सालभ आसन दो प्रकार के होते हैं एक अर्ध सालभ आसन और दूसरा सालभ आसन के नाम से जाना जाता है. इस आसन का अभ्यास सुप्त नौकासन के बाद करने से अभ्यास करना सहज होता है. इस आसन का अभ्यास किस प्रकार से करना चाहिए एवं इसकी अवस्था क्या होती है इन बातों के अलावा इसके लाभ को आइये देखते हैं.

अर्ध सालभ आसन के लाभ – Benefits of Ardha Salabhasana Yoga
अर्ध सालभ आसन पैरों और कमर के लिए बहुत ही लाभप्रद होता है.यह आसन पीठ के निचले भाग एवं कमर को मजबूत व स्वस्थ बनाये रखने में सहायक होता है. यह पाचन तंत्र को सुचारू बनाये रखने के लिए भी उत्तम है.

अर्ध सालभ आसन अवस्था – Ardha Salabhasana Yoga Techque
अर्ध सालभ आसन का अभ्यास सालभ आसन से पहले करना चाहिए. इससे शरीर सालभ आसन के लिए तैयार हो जाता है और सालभ आसन का अभ्यास करने में कठिनाई नहीं आती है. अर्ध सालभ आसन का अभ्यास करते समय आपको अपने पैरों को ज़मीन से बस कुछ ही इंच ऊपर उठाना होता है. इस आसन का अभ्यास करते समय पैरों को जितना बाहर की ओर खींच कर ऊपर उठाया जाय उतना ही अच्छा रहता है.

सावधानियां
सालभ आसन का अभ्यास करते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि आपकी गर्दन और कंधों में किसी प्रकार का तनाव नहीं हो.कमर पर अधिक दबाव नहीं हो इसका ख्याल रखना चाहिए. कमर अथवा गर्दन में किसी प्रकार की परेशानी या तकलीफ होने पर इस आसन का अभ्यास नहीं करना चाहिए.

योग क्रिया – Ardha Salabhasana Yoga Step by Step

  • स्टेप 1 पेट के बल लेट जाएं.हिप्स और पैरो को थोड़ा फैलाकर रखें.
  • स्टेप 2 बांहों को शरीर से लगकर रखें.इस अवस्था में दोनों हथेली ज़मीन से लगी होनी चाहिए और उंगलियां को पांव की दिशा में सीधा रखना चाहिए.
  • स्टेप 3 ठोढ़ी को ज़मीन से लगाएं. स्टेप 4 सांस छोड़ते हुए हिप्स और पेडु को जमीन की ओर दबाएं.
  • स्टेप 5 पैरों को पीछे की ओर खींचें.
  • स्टेप 6 सांस लेते हुए दाएं पैर को ऊपर की ओर उठाएं.
  • स्टेप 7 सांस छोड़ते हुए पैरों को ज़मीन से लगाएं.
  • स्टेप 8 पैरों को 3 से 4 बार ऊपर नीचे करें फिर पैरो को ऊपर ले जाकर 5 से 15 सेकेण्ड तक इस मुद्रा में बने रहें.
  • स्टेप 9 सांस छोड़ते हुए पैरों को ज़मीन पर टिकाएं.
  • स्टेप 10 इस क्रिया को दूसरी तरफ भी 4 से 9 बार दुहराएं.

Leave a Comment

Previous post:

Next post: