रांकिंग चेयर योग मद्रा – Rocking Chair Yoga Posture and Technique Step by Step

by Acharya Shashikant · 0 comments

Spinal_Rocking_773038356.jpg
रॉकिंग चेयर योग की मु्द्रा स्पाईल रोल की तरह ही मेरूदंड के लिए सुन्दर और लाभदायक व्यायाम है.इस मुद्रा को खाली ज़मीन पर अथवा कठोर सतह पर नहीं करना चाहिए.इस योग का अभ्यास करने के लिए जमीन पर कम्बल अथवा कोई गद्दा बिछालें.

इस योग को करते समय सिर को हमेशा मेरूदंड की दिशा में झूलने वाली कुर्सी की तरह घुमाकर रखना चाहिए.योग की इस मुद्रा को करते समय पीठ को गद्दे अथवा कम्बल के बीच में रखना चाहिए.इस योग में बीच में बीच में कुछ परिवर्तन भी कर सकते हैं.बदलाव के तौर पर मुद्रा को बीच बीच में ठहराव दे सकते हैं.

रॉकिंग चेयर के लाभ  – Benefits of Rocking chair Yoga
इस योग की मुद्रा से रीढ़ की हड्डियों में उर्जा का संचार होता है.शरीर में रक्त का संचार की गति तेज हो जाती है.जब आप सुबह सुबह उठते हैं और शरीर में आलस एवं सुस्ती महसूस होती है उस समय इस योग के करने से शरीर तरोताजा हो जाता है और फुर्ती आ जाती है.इस योग मु्द्रा से मेरूदंड की मसाज हो जाती है जिससे तंत्रिका तंत्र रिलैक्स होता है.इस योग से पीठ के ऊपरी हिस्से और गर्दन में मौजूद तनाव भी दूर हो जाता है.

सावधानियां
जिन लोगों को गले में चोट या किसी प्रकार की परेशानी हो उन्हें यह योग नहीं करना चाहिए.मेरूदंड में अगर किसी प्रकार की परेशानी हो तब भी इस योग का अभ्यास नहीं करना चाहिए.उच्च रक्तचाप वालों को भी प्रशिक्षक की देख रेख में यह योग करना चाहिए.मासिक के समय स्त्रियों को यह योग नहीं करना चाहिए.

रांकिग चेयर की क्रिया – Rocking Chair Yoga Step by Step

  • स्टेप 1 इस योग मुद्रा में अपने घुटनों को सीने से लगाकर बैठें और तलवों को ज़मीन से लगाए रखें.
  • स्टेप 2 पैरों को घुटनों के नीचे लाएं. स्टेप 3 सिर को सीने की ओर मोड़ें
  • स्टेप 4 अपने मेरूदंड को गोल घुमाएं और सांस छोड़ते हुए शरीर को सिर की तरफ गति दें.
  • स्टेप 5 अपने पैरों को सिर की ओर धीरे धीरे सीधा करते जाएं.

Leave a Comment

Previous post:

Next post: