सुप्त नौकासन – Supt Naukasan Yoga Posture and Technique Step by Step

by Acharya Shashikant · 0 comments

66_761749469.jpg

नौका आसन यानी नाव के समान मुद्रा। सुप्त नौकासन का अभ्यास सोकर किया जाता है। इस आसन मे शरीर की स्थिति नौकासन के विपरीत रहती है। इस आसन का अभ्यास किस प्रकार किया जाना चाहिए एवं यह आसन किस प्रकार हमारे लिए लाभप्रद होता है आइये इसे देखते हैं।

सुप्त नौकासन के लाभ – Benefits of Supt Naukasan Yoga
पीठ एवं मेरूदंड को लचीला व मजबूत बनाये रखने के लिए नौकासन का अभ्यास काफी लाभप्रद होता है। यह आसन ध्यान और आत्मबल को बढ़ाने में भी कारगर होता है। कंधों एवं कमर के लिए भी यह व्यायाम फायदेमंद होता है। शरीर को सुडौल बनाये रखने के लिए भी यह आसन बहुत ही लाभप्रद होता है।

नौकासन अवस्था – Supt Naukasan Yoga Technique
इस आसन का अभ्यास करते समय जब आप अपने शरीर के ऊपरी भाग और पैरों को ज़मीन से उठाते हैं उस समय बांहों को कान से सटाकर रखना चाहिए। इस आसन में हाथ और पैरो को जितना संभव हो सीधा रखना चाहिए फिर  ऊपर उठाना चाहिए। इस आसन को करते समय आपको विशेष परेशानी नहीं हो इसके लिए दो चार बार दाएं हाथ और बांए पैर एवं दाएं पैर और बाएं हाथ को हवा में ऊपर उठाना चाहिए। इस प्रकार की क्रिया से शरीर सुप्त नौकासन के लिए तैयार हो जाएगा और आप सही प्रकार से इस आसन का अभ्यास कर सकेंगे।

सावधानियां
इस आसन का अभ्यास करते समय कमर पर अधिक दबाव नहीं डालना चाहिए और गर्दन में भी तनाव नहीं हो इसका ख्याल रखना चाहिए। पेट, गर्दन अथवा कमर में जब किसी प्रकार की परेशानी या तकलीफ हो उस समय इस आसन का अभ्यास नहीं करना चाहिए।

योग क्रिया – Supt Naukasan Yoga Step by Step

  • स्टेप 1 पेट के बल लेट जाएं। हाथ पांव को जितना संभव हो सीधा रखें। इस अवस्था में पैर और हिप्स कुछ फैलाकर रखना चाहिए।
  • स्टेप 2 सिर को ज़मीन से टिकाकर रखें। स्टेप 3 सांस छोड़ते हुए हिप्स और पेडु को नीचे की ओर धीरे से दबाएं एवं दोनो पैरों को पीछे की ओर सीधा ले जाएं।
  • स्टेप 5 सांस लेते हुए बांह, छाती, सिर और दोनों पैरों को ऊपर उठाएं।
  • स्टेप 6 हाथ एवं पैर की उंगलियों एवं सिर को बाहर की ओर तान कर रखें। इस अवस्था में सिर को मेरूदंड का अनुसरण करना चाहिए।
  • स्टेप 7 इस मुद्रा में 5 से 30 सेकेण्ड तक बने रहें।
  • स्टेप 8 सांस छोड़ते हुए सामान्य अवस्था में लौट आएं।

Leave a Comment

Previous post:

Next post: