परिव्रता त्रिकोणासन – Parivrtta Trikonasana Yoga Posture and Technique Step by Step

by Acharya Shashikant · 0 comments

परिवर्त पार्श्वकोणासन योग मुद्रा का अभ्यास मेरूदंड, पैर एवं बगल के लिए लाभप्रद होता है. इस योग आसन से शरीर के इन अंगों में स्थित तनाव दूर होता है. आप अपने शरीर के अंगों में लचक एवं तनाव को कम करने के लिए इस मुद्रा का अभ्यास कर सकते हैं.

परिवर्त पार्श्वकोणासन के लाभ – Benefits of Parivrtta Trikonasana Yoga
इस योग के नियमित अभ्यास से पाचनतंत्र पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और पाचन शक्ति अच्छी रहती है.  इस आसन से पैरों और शरीर के ऊपरी भागों में संतुलन और दृढ़ता आती है.  यह आसन रीढ़ की हड्डियों में तनाव को कम करने और बगल को लचीला बनाये रखने के लिए भी काफी लाभप्रद होता है.

आसन अवस्था – Parivrtta Trikonasana Yoga Posture and Technique
इस आसन का अभ्यास करते समय पीठ सीधा रखना चाहिए. रीढ की हड्डियां न मुड़े इसका ख्याल रखना चाहिए. बाहों को भी सीधा रखना चाहिए इससे गहरी सांस लेना आसान होता है. आसन का अभ्यास करते समय शरीर को उतना ही मोड़ना चाहिए जितना आपके लिए आरमदायक हो. शरीर को मोड़ने के लिए अनावश्यक बल का प्रयोग नहीं करना चाहिए.

सावधानियां
उच्च रक्तचाप वालों को परिवर्त पार्श्वकोणासन का अभ्यास नहीं करना चाहिए.  इस आसन का अभ्यास उस समय भी नहीं करना चाहिए जबकि आप सिर दर्द से पीड़ित हों. कमर और रीढ में तकलीफ होने पर यह आसन नहीं करना चाहिए.

योग क्रिया – Parivrtta Trikonasana Yoga Step by Step
स्टेप 1 सीधा तनकर खड़े हो जाएं. स्टेप 2 दाएं पैर को 2 से 3 फीट दायीं ओर ले जाएं.  स्टेप 3 बाएं पैर को बायीं ओर 45 डिग्री और दायें पैर को दायीं ओर 90 डिग्री घुमाएं.  स्टेप 4 दाएं घुटने को दायें टखने के ऊपर मोड़ें.  स्टेप 5 शरीर के ऊपर भाग को दायें घुटने की ओर घुमाएं.  स्टेप 6 बांहों को कंधों की ऊंचाई में ले जाएं.  हथेलियों को ज़मीन की दिशा में रखें.  स्टेप 7 सांस छोड़ते हुए हिप्स को आगे की ओर झुकाएं. स्टेप 8 बायीं हथेली से दाएं पैर के बगल में ज़मीन का स्पर्श कीजिए.  स्टेप 9 दायीं ओर मुड़कर और दायें हाथ को छत की दिशा में ले जाइये.  स्टेप 10 सिर को दायीं ओर घुमाकर दायें हाथ की उंगलियों की ओर देखिए.  स्टेप 11 इस अवस्था में 15 से 30 सेकेण्ड तक बने रहिए. स्टेप 12 धीरे धीरे सामान्य स्थिति में लौट आइये.

Leave a Comment

Previous post:

Next post: