गोमुखआसन योग – Gomukhasana Yoga Posture and Technique Step by Step

by Acharya Shashikant · 0 comments

gomukh_asana_342726304.jpg
गोमुख आसन शरीर को सुडौल और सुदृढ़ बनाने वाला योग है. योग की इस मुद्रा को बैठकर किया जाता है.इस मु्द्रा में मूल रूप से दानों हाथ, कमर और मेरूदंड का व्यायाम होता है.गोमुख आसन स्त्रियों के लिए बहुत ही लाभप्रद व्यायाम है.

गोमुख आसन के लाभ – Benefits of Gomukhasana Yoga
गोमुख आसन से रीढ़ की हड्डियां सीधी और तनी हुई रहती हैं. शरीर सुडौल और आकर्षक होता है.इस योग के अभ्यास से कंधों में मौजूद तनाव दूर होता है एवं इनके जोड़ों में लचीलापन आता है.गोमुख आसन बांहों के लिए भी लाभप्रद होता है. यह योग गहरी सांस लेने में मददगार होता है.

गोमुख आसन अवस्था – Gomukhasana Yoga Posture and Technique
इस आसन के दौरान हिप्स ज़मीन से लगा होना चाहिए और घुटनों को एक दूसरे के ऊपर रखना चाहिए.योगासन की इस मुद्रा में पैरो, जंघाओं, घुटनों एवं हिप्स में विशेष तनाव होता है.आसन के दौरान जब हाथ पीछे की ओर हो उस समय कंधों को सामने की ओर चौड़ाई में और छाती फैली होनी चाहिए.इस अवस्था में कंधों को मोड़ने के लिए विशेष बल का प्रयोग नहीं करना चाहिए.

सावधानियां
जिस समय कंधों मे किसी प्रकार की परेशानी हो उस समय यह आसन नहीं करना चाहिए. गर्दन, हिप्स और घुटनों में तकलीफ के दौरान भी इस योग का अभ्यास नहीं करना चाहिए.

योग क्रिया – Gomukhasana Yoga Step by Step
स्टेप 1 पलथी लगाकर बैठें. स्टेप 2 अपने बाएं पैर को मोड़ कर बाएं तलवे को दाएं हिप्स के पीछे लाएं.  स्टेप 3 दाएं पैर को मोड़कर दाएं तलवे को बाएं हिप्स के पीछे लाएं. स्टेप 4 अपने हथेलियों को पैरों पर रखें. स्टेप 5 हिप्स को नीचे की ओर हल्का दबाएं और शरीर के ऊपरी भाग को सीधा रखें एवं सिर को सीधा और सतुलित करें. स्टेप 6 बायीं कोहनी को मोड़ कर हाथों को पीछे की ओर ले जाएं. स्टेप 7 सांस खींचते हुए दाएं हाथ को ऊपर उठाएं. स्टेप 8 दायी कोहनी को मोड़ कर दाये हाथ को पीछे की ओर ले जाएं. स्टेप 9 दोनों हाथों की उंगलियों को आपस में जोड़ें. स्टेप 10 दोनों हाथों को हल्के से अपनी दिशा में खींचें.

Leave a Comment

Previous post:

Next post: